औरैया, मई 14 -- औरैया, संवाददाता। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद औरैया द्वारा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमन्त गुप्त के सानिध्य में 17 मई रविवार को प्रात: 10 बजे से श्री गोपाल वाटिका आश्रम में प्रांतीय प्रतिनिधि सम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश एवं जनपद के वैश्य समाज के बड़ी संख्या में प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के कुलपति डॉ. संजीव गुप्ता मौजूद रहेंगे, जबकि कार्यक्रम का शुभारंभ विधान परिषद सदस्य सलिल बिश्नोई करेंगे। सम्मेलन में वैश्य समाज की राजनीतिक भागीदारी पर चिंतन के साथ समाज के बुजुर्गों, वृद्ध महिलाओं, नगर पालिका परिषद औरैया के सभासदों, प्रमुख समाजसेवियों को सम्मानित किया जाएगा।कार्यक्रम को ...