कन्नौज, मई 12 -- कस्बे में एक निजी प्रतिष्ठान पर मंगलवार को अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के तत्वाधान में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने समाज के लोगों को 17 मई को औरेया में होने जा रहे प्रांतीय सम्मेलन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। गांधी चैक चैराहे पर पूर्व चेयरमैन विनोद कुमार गुप्ता के निजी प्रतिष्ठान पर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ.सुमन्त गुप्ता ने बताया कि आगामी 17 मई को औरैया के गोपाल वाटिका में वैश्य एकता परिषद द्वारा प्रांतीय प्रतिनिधि सम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रोद्यौगिकी विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डाॅ.संजीव गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में आ रहे है। कार्यक्रम की शुरूआत सलिल विश्नोई भाजपा विधायक करने...