घाटशिला, मार्च 9 -- जादूगोड़ा। जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के भुरकाडीह गांव में ग्रामीणों के प्रयास से सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि कथा का आयोजन 11 मार्च से 17 मार्च तक होगा। पहले दिन 11 मार्च की सुबह आठ बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। साथ ही पूजा पाठ के साथ शाम को कथा का आयोजन किया जाएगा। इसमें कथावाचक के रूप में झारखंड के इचाडीह से महाराज संजय पांडेय उपस्थित होंगे। बताया की प्रत्येक दिन कथा संध्या 6.30 बजे से लेकर रात दस बजे तक चलेगी। इसमें शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के बीच महाभोग का भी वितरण किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.