बलिया, अगस्त 19 -- बलिया, संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार की देर शाम सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में लक्ष्य के सापेक्ष आवास स्वीकृति न होने पर कड़ी नाराजगी जताई और इसमें सभी 17 ब्लॉक के बीडीओ तथा निर्माण कार्य में कृषि विभाग की लापरवाही मिलने पर उप कृषि निदेशक (डीडीए) एवं जिला कृषि अधिकारी (डीएओ) के वेतन रोकने का निर्देश दिया। कई विभागों की खराब रैंकिंग पर नाराजगी जताते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को तत्काल सुधार का निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। समीक्षा के दौरान स्टेडियम निर्माण में अवमुक्त धनराशि के सापेक्ष प्रगति कम मिलने पर डीएम ने कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम के प्रति नाराजगी ...