कटिहार, फरवरी 15 -- कटिहार, वरीय संवाददाता बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक (सैद्धान्तिक) परीक्षा 2026 जिले में 17 फरवरी से 25 फरवरी तक होगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त संपन्न कराने को लेकर शनिवार को विकास भवन सभागार में अनुमंडल पदाधिकारी कटिहार सदर प्रद्युमन सिंह यादव की अध्यक्षता में ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि जिले में कुल 55 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें कटिहार अनुमंडल में 38, बारसोई में 10 तथा मनिहारी में 7 केंद्र शामिल हैं। चार केन्द्रों को बनाया गया है आदर्श केंद्र चार केंद्रों को आदर्श परीक्षा केंद्र के रूप में चिन्हित किया गया है। छात्राओं के लिए 29 तथा छात्रों के लिए 26 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। प्रथम पाली में लगभग 15,376 तथा द्वितीय पाली में 15,281 परीक्षार्थियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.