नई दिल्ली, फरवरी 11 -- Surya Grahan kab lagega, Solar Eclipse 2026 Date and Time: बस कुछ ही दिनों में साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। ज्योतिषीय दृष्टि से सूर्य ग्रहण का प्रभाव सभी 12 राशियों पर देखा जा सकेगा। इस साल 13 फरवरी के दिन सूर्य का गोचर कुंभ राशि में होगा। इसके साथ ही शनि की कुंभ राशि में साल का पहला सूर्य ग्रहण भी लगने जा रहा है। साल के पहले सूर्य ग्रहण का प्रभाव कुछ राशियों पर पॉजिटिव तो कुछ राशियों पर नेगेटिव इफेक्ट भी देखने को मिलेगा। साल के पहले सूर्य ग्रहण के दौरान कुंभ राशि में राहु, सूर्य, बुध, और शुक्र भी विराजमान रहेंगे। आइए जानते हैं साल का पहला सूर्य ग्रहण किन राशियों पर पॉजिटिव इफेक्ट डालने जा रहा है-कब लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण? हिंदू पंचांग के अनुसार 17 फरवरी के दिन साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा ह...