लोहरदगा, फरवरी 2 -- लोहरदगा, संवाददाता।लरका आंदोलन के प्रणेता अमर शहीद वीर बुधु भगत की जयंती प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी भव्य रूप से मनाने के लिए नव युवक सरना समिति नदिया और आयोजन समिति की सदस्यों की बैठक सुधीर टोप्पो की अध्यक्षता में हुई। बैठक में लोहरदगा सांसद सह आयोजन समिति के संरक्षक सुखदेव भगत ने तैयारी को जायजा लेते हुए आयोजन समिति के सदस्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में वीर बुधु भगत की जयंती 17 फरवरी को मैना बगीचा लोहरदगा में भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया। जयंती के अवसर पर जतरा और विकास मेला का आयोजन किया जायेगा। जतरा सह विकास मेला में झारखंड के प्रभारी, मंत्री, सांसद, विधायक, प्रशासनिक अधिकारी, गणमान्य अतिथि, पाहन-पुजार, समाज के अगुवा के साथ-साथ प्रत्येक वर्ष की तरह पारंपरिक गाजे बाजे के साथ खोड़हा दल भी शामिल ह...