गंगापार, अक्टूबर 3 -- जयप्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय कौड़िहार की छात्राओं ने जनपद स्तरीय योग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। नेशनल इंटर कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन और नियमित अभ्यास का प्रभावी प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्राओं ने विभिन्न स्पर्धाओं में दमदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण, छह रजत और नौ कांस्य पदक समेत कुल 17 पदक अपने नाम किए। छात्राओं की इस उपलब्धि से विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल है। विद्यालय परिवार के शिक्षकों और छात्राओं ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य प्रीति सिंह ने पदक विजेता छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यह सफलता छात्राओं की मेहनत, लगन और अनुशासन का परिणाम है। उन्हो...