17 नवंबर तक चलेगा स्वच्छ एवं हरित त्योहार अभियान
मधुबनी, अक्टूबर 18 -- खजौली, निज प्रतिनिधि। नवरात्र, दीपावली और छठ पूजा के दौरान स्वच्छता बनाए रखने के लिए राज्य में 17 नवंबर तक स्वच्छ एवं हरित त्योहार अभियान चलाया जाएगा। लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सह मिशन निदेशक हिमांशु शर्मा ने इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों को निर्देश जारी किया है। अभियान के तहत पूजा पंडालों, मंदिरों, मेला परिसरों और छठ घाटों पर साफ-सफाई, कचरा प्रबंधन तथा पर्यावरण संरक्षण पर विशेष जोर दिया गया है। कूड़ेदान रखने का निर्देश : निर्देश के अनुसार, पूजा पंडालों और मेला परिसरों में हरे, नीले, लाल और काले रंग के कूड़ेदान रखे जाएंगे। हरे कूड़ेदान में गीला एवं जैविक कचरा, नीले में प्लास्टिक, कागज और धातु जैसे सूखे कचरे, लाल में सेनेटरी कचरा तथा काले में कांच, ई-कचरा, मेडिकल कचरा और अनुपयोगी दवाएं रखी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.