संभल, मार्च 24 -- ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत अब आशा कार्यकर्ताओं को 17 नई सामग्रियों से लैस किया जा रहा है। इससे वीएचएसएनडी (ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस) सत्रों का संचालन पहले से अधिक प्रभावी हो सकेगा। हर महीने एक लाख से अधिक लाभार्थियों, जिनमें गर्भवती महिलाएं, धात्री माताएं और बच्चे शामिल हैं को इसका सीधा लाभ मिलेगा। इन सत्रों के दौरान लाभार्थियों को टीकाकरण, पोषण परामर्श और नियमित स्वास्थ्य जांच जैसी जरूरी सेवाएं प्रदान की जाती हैं। अब तक कई स्थानों पर संसाधनों की कमी के कारण इन सत्रों के संचालन में कठिनाइयां सामने आ रही थीं, लेकिन नई सामग्रियों की उपलब्धता से ये समस्याएं दूर होंगी। नई सुविधाएं मिलने से आशा कार्यकर्ताओं में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। वे अब अधिक व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.