प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 13 -- प्रतापगढ़। जिले को यूपी 112 की 17 नई पीआरवी मिली है। एसपी दीपक भूकर ने सोमवार दोपहर सभी को पुलिस लाइन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर सीओ सिटी प्रशांत राज, यूपी-112 प्रभारी दौलत यादव, आरआई राजीव राय आदि मौजूद रहे। इन 17 पीआरवी में नौ उन स्थानों पर भेजी गईं जहां की गाड़ियां कंडम हो गई थीं। अन्य आठ पीआरवी देल्हूपुर, फतनपुर, नगर कोतवाली, लालगंज, कुंडा, जेठवारा, पट्टी और बाघराय के संवेदनशील स्थानों के लिए भेजी गई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.