मुरादाबाद, दिसम्बर 9 -- मुरादाबाद। 17 दिसंबर को प्रस्तावित बाजार बंद और प्रदर्शन की रणनीति तय करने के लिए मंगलवार को दि बार एसोसिएशन ने जिले के सभी व्यापार संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। अधिवक्ता पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाई कोर्ट बेंच की स्थापना की मांग कर रहे हैं। हाई कोर्ट बेंच स्थापना केंद्रीय संघर्ष समिति पश्चिम उत्तर प्रदेश के आह्वान पर 17 दिसंबर को बाजार बंद रहेगा। इसी सिलसिले में मंगलवार को आयोजित बैठक में दि बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाई कोर्ट बेंच की स्थापना समय की मांग है। उन्होंने कहा कि न्यायिक व्यवस्था को सुलभ और मजबूत बनाना समाज की शांति व्यवस्था के लिए अत्यंत आवश्यक है, इसलिए क्षेत्र में हाई कोर्ट बेंच की स्थापना न्यायहित में अनिवार्य है। महासचिव कपिल गुप्ता ने सभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.