नैनीताल, अगस्त 27 -- नैनीताल, संवाददाता। जिले के समीपवर्ती गांव बुधलाकोट में रक्षाबंधन का पर्व अपनी अनूठी परंपरा के साथ मनाया जाता है। यहां रहने वाला तिवारी समुदाय मुख्य रक्षाबंधन के 17 दिन बाद भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया यानी हरतालिका तीज के दिन राखी का पर्व मनाता है। इस वर्ष गांव में पांच सितंबर को रक्षाबंधन मनाया जाएगा।गांव निवासी गोपाल दत्त तिवारी ने बताया कि बुधलाकोट का तिवारी समुदाय गौतम ऋषि का अनुयायी है और इसका गोत्र गौतम है। समुदाय के लोग कई पीढ़ियों से हरतालिका के दिन विधि-विधान से जनेऊ धारण करने के साथ ही रक्षाबंधन का पर्व मनाते आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह परंपरा आज भी उसी तरह निभाई जा रही है। यह भी पढ़ें- Rakhi Time: आज पूरे दिन रहेगी पूर्णिमा तिथि, फिर कल क्यों मनेगा रक्षा बंधन? जानें पंडित जी का मत आचार्य पंडित प्रकाश ज...