पूर्णिया, मई 4 -- केनगर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के बिठनौली पूरब पंचायत अंतर्गत सबूतर गांव में 17 दिनों से लापता एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिला। रविवार सुबह करीब 6 बजे एक बहियार स्थित मक्का के खेत से यह शव बरामद हुआ। जानकारी के अनुसार गांव के किसान सुरेश सुबह खेत देखने गए थे तभी उन्होंने मक्का के खेत में शव देखा और आसपास के लोगों को सूचना दी। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। यह भी पढ़ें- आम के बाग की रखवाली कर रहे अधेड़ की संदिग्ध मौतशव की पहचान सूचना पर पहुंचे मृतक के छोटे भाई मो. शमशेर ने मौके पर शव की पहचान अपने बड़े भाई हसनुल हक (52) के रूप में की। वह स्व. अब्दुल मजीद के पुत्र थे और सबूतर गांव के निवासी थे। मृतक की पत्नी बीबी शहजादी खातून ने 18 अप्रैल को केनगर थाना में गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.