रायबरेली, मई 3 -- ऊंचाहार, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के युवक की बीते 17 दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इसके बाद उसके शव को दफना दिया गया था। अचानक इस घटना में नया मोड़ आ गया। मृतक की मां ने बेटे के साथियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए दफनाए गए शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की गुहार डीएम से लगाई। डीएम के आदेश पर रविवार को एसडीएम के नेतृत्व में दफनाए गए शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। क्षेत्र के पूरे महेश बख्श मजरे कंदरावां गांव के रहने वाले हरिश्चंद्र के 25 वर्षीय बेटे राहुल यादव की बीती 16 अप्रैल को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। अगले दिन परिजनों ने पूरे तीर खरौली घाट पर शव को दफनाकर अंतिम संस्कार कर दिया था। अचानक इस मामले में नया मोड़ सामने आया। मृतक की मां अनीता ने बेटे की मौत को संदिग्ध बताते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.