मुजफ्फरपुर, जनवरी 27 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में पीजी सेकेंड सेमेस्टर सत्र 2024-26 का रिजल्ट मंगलवार देर शाम जारी कर दिया गया। पहली बार परीक्षा खत्म होने के 17 दिनों के भीतर ही रिजल्ट जारी किया गया। परीक्षा नियंत्रक प्रो. राम कुमार ने बताया कि पहली बार एक भी छात्र का रिजल्ट पेंडिंग नहीं है। पीजी सेकेंड सेमेस्टर की सैद्धांतिक परीक्षा 24 दिसंबर को खत्म हुई थी और प्रैक्टिकल 10 जनवरी को। पीजी सकेंड सेमेस्टर की परीक्षा में 7772 छात्र पास हुए हैं, जबकि 2375 छात्र प्रमोटेड हैं। 38 छात्र परीक्षा में अनुपस्थित पाये गये हैं। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि मार्च में पीजी सत्र 2024-26 के थर्ड सेमेस्टर की भी परीक्षा होगी। जून तक इस सत्र को नियमित कर दिया जायेगा। इसके अलावा सत्र 2025-27 की परीक्षा भी मार्च में ही होगी।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.