समस्तीपुर, जुलाई 13 -- सरायरंजन। मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के चैनपुर स्थित वार्ड 05 से 17 दिनों पूर्व एक गायब किशोरी का सुराग पाने में पुलिस विफल साबित हुई है। ज्ञात हो कि उक्त किशोरी विगत 26 जून की सुबह चैनपुर स्थित अपने ननिहाल से आधार कार्ड लाने गई थी जो आज तक वापस नहीं लौटी। इस मामले में गायब किशोरी के पिता के लिखित बयान पर मुसरीघरारी थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इसमें गांव के ही तीन महिलाओं पर उनकी पुत्री को बहला फुसलाकर बेचने का आरोप लगाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...