पलामू, अगस्त 26 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू के एसपी के निर्देश पर जिले के 17 थाना क्षेत्रों के विद्यालयों में सोमवार को पलामू पुलिस ने एक साथ कानून एवं अपराध के प्रति जागरूकता अभियान चलाया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को कानून के प्रति सजग करने, अपराध से बचाव के उपायों की जानकारी देने तथा सुरक्षित समाज के निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना था। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 समेत विभिन्न कानूनों की जानकारी दी। महिला एवं बाल सुरक्षा, पॉक्सो एक्ट, डायन-भूत प्रतिषेध अधिनियम, साइबर अपराध और सड़क सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण प्रावधानों के बारे में विद्यार्थियों को बताया गया। यह भी पढ़ें- Palamu News: दिपौवा व बगैया गांव में विथार्थियों को किया जागरूक अधिकारिय...