सिमडेगा, जून 3 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। डीडीसी दीपांकर चौधरी के पहल पर जिले में मनरेगा से संचालित बिरसा हरित ग्राम योजना के किसानों की किस्मत बदल रही है। डीडीसी के पहल पर जेएसएलपीएस एवं प्रदान संस्था के सहयोग से इस वर्ष जिले का आम्रपाली आम देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचने लगा है। अब तक जिले से 17 टन आम्रपाली आम उत्तर प्रदेश, जमशेदपुर, कोलकाता समेत विभिन्न शहरों एवं राज्यों के बाजारों में मोरेवीरा, राजीव सिंह फ्रूट्स, जेडीबी एग्रो फ्रेश सहित अन्य एजेंसियों के माध्यम से भेजा जा चुका है। वहीं जेएसएलपीएस द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों पर आम बिक्री के लिए स्टॉल भी लगाए गए हैं। यह भी पढ़ें- बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत फल उत्पादन को बढ़ावा देने का प्रयास इन स्टॉलों के माध्यम से आम की खुदरा बिक्री भी की जा रही है...