बरेली, जून 2 -- डीएम अविनाश सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में चौपुला पुल के मरम्मत कार्य की समीक्षा की। उन्होंने कार्यदायी संस्था को सख्त निर्देश दिए कि 10 दिन के भीतर सभी ज्वाइंट्स की मरम्मत पूरी कर पुल पर आवागमन बहाल किया जाए। इसके बाद 17 जून 2026 से पुल को आम जनता के आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा। डीएम ने कहा कि चौपुला पुल शहर की लाइफलाइन है। रोज हजारों वाहन और राहगीर यहां से गुजरते हैं। काम में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। तय समय-सीमा में मजबूती के साथ कार्य पूर्ण करें ताकि जनता को असुविधा न हो। बैठक में मौजूद कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने बताया कि पुल के ज्वाइंट्स का मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। यह भी पढ़ें- जल जीवन मिशन की स्थिति सुधारने के निर्देश अगले 10 दिन में काम पूरा कर लिया जाएगा। 16 जून तक अन्य कार्य पूर्ण कर 17 ...