17 जून को साहू रामस्वरूप महिला विद्यालय में एक प्रवेश मेला
बरेली, जून 11 -- बरेली। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी बरेली डॉक्टर राजेश कुमार गोस्वामी के निर्देशन में दिनांक 17 जून को साहू रामस्वरूप महिला महाविद्यालय बरेली में विभिन्न उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश हेतु छात्र-छात्राओं के लिए एक प्रवेश मेले का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विभिन्न महाविद्यालयों के प्रतिनिधि छात्र-छात्राओं को प्रवेश संबंधी विभिन्न जानकारियां, समस्याओं का निराकरण एवं प्रवेश प्रक्रिया संपादित होगी। प्रवेश मेले के नोडल अधिकारी पंकज अग्रवाल ने बताया, प्रवेश मेले से संबंधित सूचनाएं विभिन्न महाविद्यालयों को प्रेषित की जा चुकी हैं। यह भी पढ़ें- इलाहाबाद विश्वविद्यालय PG प्रवेश परीक्षा के लिए 29008 आवेदन, ऑफलाइन से अधिक ऑनलाइन देंगे एग्जाम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.