भागलपुर, जून 15 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता ट्रिपल आईटी भागलपुर के नए निदेशक प्रो. मधुसूदन सिंह 17 जून को योगदान दे सकते हैं। करीब 2 साल बाद संस्थान को नया निदेशक मिला है। नए निदेशक के योगदान की आधिकारिक जानकारी बाकी है। प्रो. सिंह दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी में कुलसचिव के पद पर तैनात थे। अब ट्रिपल आईटी भागलपुर में निदेशक की जिम्मेदारी निभाएंगे। संस्थान के अंतिम नियमित निदेशक के रूप में प्रो. अरविंद चौबे थे। नए निदेशक के योगदान के बाद संस्थान में कई नई योजनाओं के साथ नए प्रोजेक्ट को गति मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.