17 जून को आएंगी राज्य महिला आयोग की सदस्या
बागपत, जून 15 -- बागपत। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या डॉ. मीनाक्षी भराला आगामी 17 जून को बागपत जनपद का दौरा करेंगी। इस दौरान महिला जनसुनवाई, स्वास्थ्य शिविर और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु जागरूकता चौपाल का आयोजन किया जाएगा। डीएम अस्मिता लाल ने बताया कि 17 जून की सुबह 10:30 बजे कलक्ट्रेट सभागार में महिला जनसुनवाई होगी। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे कलक्ट्रेट लोकमंच पर जागरूकता चौपाल आयोजित की जाएगी। राज्य महिला आयोग की सदस्य केडवा के वृद्धाश्रम का भी निरीक्षण करेंगी। यह भी पढ़ें- 17 को सुनेंगी महिलाओं की समस्याएं यह भी पढ़ें- प्रखंड स्तरीय सहयोग- सह- जन कल्याण शिविर को बनाएं सफल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.