भागलपुर, जुलाई 16 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पूर्व रेलवे के मालदा मंडल स्थित साहिबगंज-भागलपुर रेलखंड के शिवनारायणपुर रेलवे स्टेशन का 17.94 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक पुनर्विकास पूरा हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से स्टेशन का लोकार्पण करेंगे।लोकार्पण से पूर्व बुधवार को मालदा मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक (एडीआरएम) अमरेंद्र कुमार मौर्य ने स्टेशन का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय राजमार्ग-80 के समीप स्थित एनएसजी-5 श्रेणी के इस स्टेशन को भागलपुर की सांस्कृतिक विरासत और रेशम उद्योग की थीम पर विकसित किया गया है। यह भी पढ़ें- कल होगा नव निर्मित विंध्याचल रेलवे स्टेशन का लोकार्पण पुनर्वि...