हरिद्वार, जुलाई 13 -- देवपुरा स्थित होटल में सोमवार को उत्तराखंड कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने 17 जुलाई को देहरादून में प्रस्तावित छात्रों की गूंज रैली की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपीं। उन्होंने कहा कि यह रैली युवाओं और छात्रों की आवाज को मजबूती से उठाने का मंच बनेगी। यह भी पढ़ें- राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम के लिये बाजपुर पहुंचे कांग्रेस नेतारैली के मुद्दे प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने कहा कि प्रदेश के छात्र शिक्षा, रोजगार, छात्रवृत्ति और मूलभूत सुविधाओं जैसे कई मुद्दों से जूझ रहे हैं। कांग्रेस इन समस्याओं को लेकर छात्रों की आवाज सरकार तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से रैली मे...