भदोही, अप्रैल 2 -- भदोही, संवाददाता। प्रदेश की 17 जातियों के लोगों को अनुसूचित जाति में शामिल करने का मामला देश की सबसे बड़ी पंचायत सदन में उठा है। भदोही के भाजपा सांसद डा. विनोद कुमार बिंद ने मामले से सरकार को अवगत कराया। साथ ही इस पर जल्द विचार करने की बात कही। सांसद ने कहा कि 17 अति पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति में सम्मिलित करना समय की मांग है। कई प्रदेशों यह उक्त जाति के लोग अनुसूचित जाति में हैं, लेकिन प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में इन जातियों को पिछड़ी जाति में रखा गया है। जिससे उनको लाभ नहीं मिल पा रहा है। मांग किया कि बिंद, केवट, मल्लाह, विश्वकर्मा, प्रजापति, राजभर समेत 17 जातियों को अब न्याय मिलना चाहिए। आरक्षण में विलंब के कारण इनका जितना विकास होना चाहिए था, नहीं हो पाया है। जब एक ही समाज एक ही जीवन शैली है तो अधिकार अलग-अ...