हाथरस, मई 2 -- हाथरस। गुरुवार को आई आंधी बारिश के दौरान लहरा बिजलीघर से जुड़े इलाकों में कई स्थानों पर बिजली के पोल व लाइन क्षतिग्रस्त हो गए। गुरुवार की रातभर बिजली गायब रही। जब शुक्रवार की रात तक बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं हुई तो लोगों का सब्र का बांध टूट गया। लोगों ने लहरा बिजलीघर को घेरकर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। हंगामे की सूचना पर ब्लाक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय पहुंचे। उन्होंने बिजली अधिकारियों से बात कही। तब जाकर एक घंटे बाद बिजली आपूर्ति सुचारू हुई। लोगों ने राहत की सांस ली। गुरवार की शाम को आई आंधी के दौरान लहरा बिजलीघर से जुड़े इलाकों में आधा दर्जन बिजली पोल क्षतिग्रस्त हो गए। इस कारण बिजली व्यवस्था चरमरा गई। सबस्टेशन से जुड़े एवरनपुर, रुहेरी, गारवगढी, रहना, रघनियां, नगला भूरा आदि इलाकों के लोगों ने गुरुवार की रात भर बिजली सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.