अलीगढ़, दिसम्बर 18 -- अलीगढ़, संवाददाता। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने एक बार फिर रेल यातायात की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। दृश्यता कम होने के कारण ट्रेनों की गति नियंत्रित करनी पड़ी। जिसका सीधा असर लंबी दूरी की कई प्रमुख ट्रेनों पर पड़ा। अप और डाउन दोनों लाइनों में कई ट्रेनें घंटों की देरी से संचालित हुईं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। अप लाइन में अलीगढ़ से आनंद विहार जाने वाली गाड़ी संख्या 22405 गरीब रथ एक्सप्रेस सबसे अधिक प्रभावित रही, जो करीब 17 घंटे की देरी से चली। इसके अलावा गाड़ी संख्या 12505 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस और 12875 नीलांचल एक्सप्रेस लगभग डेढ़-डेढ़ घंटे की देरी से संचालित हुईं। इसके अलावा गाड़ी संख्या 12003 स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस करीब आधा घंटा देरी से रवाना हुई। जबकि गाड़ी संख्या 15565 वैशाली एक्सप्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.