घाटशिला, मार्च 31 -- डुमरिया। 17 गांवों के 118 बहिष्कृत परिवारों को समाज में मिलाने को ले मांझी बाबाओं ने सोमवार को प्रखंड प्रशासन की पहल पर डुमरिया में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें बहिष्कृत 118 परिवार में विभिन्न गांवों के 35 परिवारों को समाज में मिला लिया गया। बांकी के 83 परिवारों को मिलाने का प्रयास जारी है। सोमवार को विभिन्न गांव में बैठक के दौरान चाकड़ी 60 परिवारों में से 20, भागाबेड़ा 1 में 1 परिवार, सेरालडीह 3 में से 2 परिवार मनोहरपुर में 1 में से 1 परिवार, हाड़दा में 1 में 1 परिवार , बोमरो में 3 में से 3 परिवार एवं कोलाबड़िया में 12 में से 7 परिवार को समाज में शामिल कर लिया गया। इस दौरान बाकुलचांदा, बादलगोड़ा समेत बांकी गांव के मांझी बाबा सोमवार की समाजिक बैठक में उपस्थित ही नहीं हुए। जिसके कारण इन गांवों के बहिष्कृत परिवार को स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.