बुलंदशहर, मार्च 13 -- युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से जिला सेवायोजन कार्यालय और मॉडल कैरियर सेंटर के संयुक्त तत्वाधान में 17 मार्च को रोजगार मेले का आयोजन चोला स्थित एमएस इंस्टीट्यूट गंगेरूवा में आयोजित होने जा रहा है। जिला सेवायोजन अधिकारी आशीष सिंह ने बताया कि इस बार मेले का आयोजन जिला सेवायोजन कार्यालय और मॉडल कैरियर सेंटर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित होना निर्धारित हुआ है। इसमें दसवीं, 12 वीं, स्नातक, आईटीआई सहित अन्य डिप्लोमा और डिग्रीधारक युवा प्रतिभाग कर सकते हैं। उन्होने बताया कि इस मेले में कुल 24 कंपनियां प्रतिभाग करेंगी, जो विभिन्न रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.