फतेहपुर, जुलाई 11 -- फतेहपुर। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत प्लेटफार्म नंबर एक के संभावित उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रयागराज मंडल की सीनियर डीसीएम ने शनिवार को रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने प्लेटफार्म नंबर चार, सहित साइडिंग सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और सभी को समय से काम पूरा करने की चेतावनी दी। सीनियर डीसीएम सीरत फातिमा ने प्लेटफार्म नंबर चार पर यात्रियों की सुविधाओं, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, संकेतक बोर्ड, सुरक्षा इंतजाम तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने सम्बंधितों को 17 जुलाई से पहले ही अधूरे काम को पूरा किए जाने की कड़ी चेतावनी दी। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: यात्रियों को मिलेगी राहत, शुरू हुआ टिकट काउंटर कहा कि सभी को काम को समय से गुणवत्ता पूर्वक पूरा कराया ज...