लखनऊ, नवम्बर 10 -- यूपी की मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) की ड्राफ्ट मतदाता सूची अब 17 नवंबर को जारी की जाएगी। पहले यह 12 नवंबर को जारी की जानी थी। आयोग ने संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। अंतिम मतदाता सूची चार जनवरी 2027 को ही जारी की जाएगी।संशोधित कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूची में नाम शामिल कराने, नाम कटवाने, संशोधन कराने के लिए दावे व आपत्तियां 17 नवंबर से लेकर 16 दिसंबर तक की जा सकेंगी। दावे और आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसंबर तक किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन पूर्व में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चार जनवरी 2027 को किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Bareily News: 12 नहीं, 17 नवंबर को प्रकाशित होगी ड्राफ्ट मतदाता सूची फिलहाल मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए लोगों को अधिक से अधिक जागरूक किए जाने के निर्देश दिए...