बोकारो, मार्च 10 -- बोकारो, प्रतिनिधि। नगरपालिका (आम) निर्वाचन के तहत चास नगर निगम के नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह व उपमहापौर पद का अप्रत्यक्ष चुनाव आगामी 17 मार्च को आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी सोमवार को जिला समाहरणालय सभागार में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में चास नगर निगम की निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी प्रांजल ढांडा ने दी। उन्होंने बताया कि 17 मार्च को दिन के 11 बजे बजे से चास नगर निगम सभागार में बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक के दौरान सर्वप्रथम नव निर्वाचित महापौर को शपथ दिलाई जाएगी, जिसके बाद सभी वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण कराया जाएगा। चास नगर निगम में उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त द्वारा शपथ ग्रहण करवाया जाएगा। शपथ ग्रहण का समय दिन के 11:15 बजे निर्धारित किया गया है।उपमहापौर पद के लिए होगा अप्रत्यक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.