बस्ती, मार्च 12 -- बस्ती, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड उत्तर प्रदेश उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती की परीक्षा 14 व 15 मार्च को होगी। इसके लिए बस्ती जनपद में कुल 17 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र बस्ती पहुंच गए हैं, जिसे कलेक्ट्रेट स्थित डबल लॉक में भारी सुरक्षा के लिए रखा गया है।भर्ती की लिखित परीक्षा को सकुशल एवं पारदर्शी रूप से सम्पन्न कराने के लिए जनपद बस्ती मुख्यालय में कन्ट्रोल रूम स्थापत कर दिया गया है। कंट्रोल रूम का अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कन्ट्रोल रूम की व्यवस्थाओं, संचार प्रणाली, सीसीटीवी मॉनिटरिंग, स्टाफ की तैनाती, अभ्यर्थियों की सहायता के लिए तैयारियों की समीक्षा किया। परीक्षा के सुचारू संचालन से संबंधित समस्त व्यवस्थ...