गोरखपुर, अप्रैल 19 -- पीपीगंज/भरोहिया, हिटी। पीपीगंज नगर पंचायत के एक वार्ड में शुक्रवार की रात में एक किशोरी का हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। 17 वर्ष की किशोरी न सिर्फ शादी की जिद पर अड़ गई, बल्कि प्रेमी के घर पहुंचकर धरना देने लगी। आसपास के लोगों ने समझाया, लेकिन वह नहीं मानी तो पुलिस को बुलाया गया। पुलिस उसे और युवक को लेकर थाने गई और परिजनों को जानकारी दी। वहां किशोरी ने शोषण का आरोप लगाया, जिसकी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। महराजगंज जिले के फरेंदा थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी अपनी बहन के घर पीपीगंज क्षेत्र में आती-जाती थी। यह भी पढ़ें- घर में बंदी बनाकर नाबालिग छात्रा से दो दिनों यौन शोषण इसी दौरान उसकी पहचान गांव के युवक से हुई और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गया। किशोरी का आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसके...