17 किसानों को नहीं मिला है बेचे गए धान के पैसे
गिरडीह, मई 28 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। सरकार किसानों की आय दोगुनी करने का दावा कर रही है, वहीं दूसरी तरफ बेंगाबाद के 17 किसान धान बेचने के तीन माह बाद भी राशि के भुगतान के लिए पैक्स का चक्कर काटने को मजबूर हैं। रबी विपणन सीजन 2025-26 में बेंगाबाद प्रखंड के पैक्स के माध्यम से बड़ी संख्या में किसानों ने अपना धान बेचा था। अधिकांश किसानों का राशि का भुगतान हो गया, लेकिन दर्जन भर से अधिक किसान आज भी पैसे के लिए भटक रहे हैं। तीन महीने बीत चुके हैं, मगर उनके खाते में एक रुपया भी नहीं आया है। बेंगाबाद मानसिंहडीह के किसान प्रकाश सिंह, तेलोनारी के मुखिया प्रतिनिधि सह किसान नरसिंह नारायण देव सहित कई अन्य किसानों ने 21 मार्च को महुआर पैक्स धान क्रय केंद्र मे थोक में धान दिया था, लेकिन तीन माह बीत जाने के बाद भी इन किसानों को धान के एवज में राशि का भुग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.