गौरीगंज, मई 7 -- अमेठी। संवाददाता नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिले के दो थानों की पुलिस ने बड़ी मात्रा में गांजा बरामद करने में कामयाबी हासिल की है। आपरेशन चक्रव्यूह के दौरान गौरीगंज पुलिस ने 10 किलो गांजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। जबकि मोहनगंज पुलिस ने 7 किलो गांजा के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्जकर पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया।गुरुवार को पुलिस कार्यालय गौरीगंज में मामले की जानकारी देते हुए एसपी सरवणन टी ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक गौरीगंज रवि कुमार सिंह की टीम बुधवार की रात आपरेशन चक्रव्यूह के तहत संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार एक युवक को रोककर पुलिस ने तलाशी ली तो उसके पास से कुल 10 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद हुआ। जिस प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.