17 किमी पैदल चलकर चुटिया में आधी रात जवान से लूटी थी स्कूटी
रांची, जून 7 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। हथियार के बल पर 11 दिन पहले होमगार्ड गणेश राम से स्कूटी लूटने वाले दो लुटेरों को चुटिया पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। दो आरोपी सुखदेव गंझू और अभिषेक मुंडा सोनाहातू के रहने वाले हैं। पुलिस के समक्ष दोनों बताया कि लूटपाट के लिए वे तुपुदाना से 17 किमी पैदल चलकर चुटिया पंचवटी चौक पहुंचे। इसके बाद लूटपाट कर फरार हो गए थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों को पकड़ लिया। सिटी एसपी पारस राणा ने शनिवार को बताया कि 25 मई की देर रात लूटपाट के दौरान अपराधियों ने होमगार्ड पर चाकू से हमला किया था। इसमें उन्हें चोट भी आई थी। स्कूटी में रखी वर्दी को सड़क पर फेंक दिया था। पीड़ित के बयान पर चुटिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी。 यह भी पढ़ें- बाइक लूटकांड का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार साथ ही लूटी गई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.