मिर्जापुर, मई 27 -- मिर्जापुर। फर्जी कम्पनी बना कर 17 करोड़ रुपये के टैक्स चोरी के मामले में भदोही जिले के औराई पुलिस ने रात पड़री के पसैया गांव निवासी आरोपी के घर दबिश दी, लेकिन आरौपी मौके से फरार मिला। पुलिस आरोपी परिजनों से पूछताछ कर वापस लौट गई। पुलिस के अनुसार आरोपी दिल्ली में बैठकर फर्जी कंपनी चला रहा था। जिसके खाते से कुल 96 करोड़ रुपये के लेन-देन हुए हैं। इस पूरे प्रकरण का मुकदमा भदोही जिले के औराई थाने में दर्ज है। राज्य कर अधिकारी खंड तीन, औराई भदोही के एक अधिकारी के अनुसार फर्म जोगिंदर इंटरप्राइजेज, औरंगाबाद इलाहाबाद रोड मीरबाग खम्हरिया भदोही के नाम से 22 दिसंबर 2024 को पंजीयन लिया गया था। यह भी पढ़ें- फर्जी फर्म बनाकर दो लाख की कर चोरी, आशियाना में मुकदमा दर्ज टीम ने जब फर्म का स्थलीय निरीक्षण किया तो उस स्थान पर फर्म नहीं थी। जि...