सिमडेगा, जून 1 -- जलडेगा, प्रतिनिधि। कोलेबिरा से बांसजोर तक जाने वाली मुख्य सड़क का निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा बीत जाने के बाद भी पूरा नहीं हो सका है। सड़क निर्माण में हो रही देरी और गुणवत्ता को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों एवं राहगीरों में भारी नाराजगी है। यह भी पढ़ें- पुरूलिया रोड़ - पथ निर्माण विभाग कार्यालय के उखड़ रहा सड़कग्रामीणों की चिंताएं लोगों का आरोप है कि करोड़ों रुपये की लागत से बन रही सड़क का निर्माण कार्य घटिया तरीके से किया गया है। जिसके कारण सड़क बनने के साथ ही कई जगहों पर गड्ढे उभर आए हैं। ग्रामीणों के अनुसार सड़क के दोनों किनारों पर अब तक मोरम की भराई नहीं की गई है। इससे सड़क के किनारे एक से दो फीट तक गहरे गड्ढे बन गए हैं। जिसके कारण वाहनों को साइड देने में काफी परेशानी होती है। वहीं आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं और...