भागलपुर, जनवरी 22 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता एपीएचसी व एचडब्ल्यूसी यानी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर टीकाकरण की सुविधा होने के बावजूद यहां पर आने वाले मासूम नियमित टीकाकरण से वंचित हो रहे हैं। इसको लेकर जहां सिविल सर्जन डॉ. अशोक प्रसाद सख्ती का रुख अपनाएं हुए हैं तो वहीं सीएचसी शाहकुंड के प्रभारी ने अपने क्षेत्र के 17 एपीएचसी-एचडब्ल्यूसी पर तैनात नर्सों व कर्मियों के खिलाफ स्पष्टीकरण का नोटिस जारी कर दिया है। पत्र में कहा गया कि टीकाकरण की धीमी रफ्तार के कारण समीक्षा में पाया गया कि दिसंबर 2025 में टीकाकरण की रफ्तार औसत मिला। ऐसे में जल्द से जल्द स्पष्टीकरण दें और टीकाकरण के लक्ष्य को पूरा करें। जब तक लक्ष्य नहीं हासिल होता है, तब तक आप सभी का वेतन रुका रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.