पूर्णिया, अप्रैल 28 -- पूर्णिया। सेवा- संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत सबका सम्मान-जीवन आसान कार्यक्रम के तहत सोमवार को समाहरणालय स्थिति प्रज्ञान सभागार में डीएम ने आमजनों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। संबंधित पदाधिकारियों को अग्रेतर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए 17 लोगों ने आवेदन देकर अपनी-अपनी समस्याएं रखीं। जिसमें से दो आवेदन का मौके पर ही निष्पादन किया गया। जिलाधिकारी द्वारा‌ शेष आवेदनों को त्वरित कार्रवाई हेतु सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया गया। यह भी पढ़ें- जनता दरबार में पहुंच रहे भूमि विवाद के मामले

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...