जहानाबाद, मार्च 13 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में पिछले चौबीस घंटे के भीतर पुलिस प्रशासन के द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान खासकर पेंडिंग पड़े इश्तेहार और कुर्की के मामले पर जोर दिया गया। पुलिसकर्मियों ने विशेष अभियान चला इश्तेहार के 80 और कुर्की के 33 मामलों का निष्पादन किया। इस ड्राइव के तहत सघन छापेमारी की गयी। पुलिस की दबिश से घबराकर संगीन और सामान्य कांडों में फरार चल रहे 17 आरोपितों ने आत्म समर्पण कर दिया। एसपी अपराजित लोहान ने शुक्रवार की शाम यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इश्तिहार के मामले में सर्वाधिक 19 घोसी थाने के द्वारा, नगर थाने के द्वारा 12 और शकूराबाद थाने के द्वारा 09 मामले निष्पादित किए गए। कुर्की के मामले में काको थाने के द्वारा नौ, घोसी थाने के द्वारा सात और भेलावर थाने की पुलिस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.