चंदौली, अप्रैल 13 -- इलिया। सैदूपुर बीच बाजार स्थित राइस मिल परिसर में 17 से 25 अप्रैल तक नव दिवसीय श्रीराम कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। जिसकी तैयारी जोर-जोर से चल रही है। इस धार्मिक आयोजन में वृंदावन धाम की आचार्य बाल विदुषी पूर्णिमा जी श्रद्धालुओं को श्रीराम कथा का रसपान कराएंगी। आयोजक मंडल के सदस्य विमल जायसवाल ने बताया कि कथा को भव्य रूप देने के लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। श्रद्धालुओं से अपील किया कि कथा में शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त करें और श्रीराम कथा का रसपान करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.