सहरसा, अप्रैल 16 -- सहरसा, नगर संवाददाता। आगामी 17 अप्रैल शुक्रवार से नागरिक खुद ऑनलाइन स्व गणना से अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। जिले में जनगणना-2027 के तहत 17 अप्रैल से स्व-गणना और 2 मई से 31 मई तक मकान सूचीकरण कार्य किया जाएगा। जनगणना 2027 के तहत 17 अप्रैल से 01 मई के बीच स्व-गणना प्रक्रिया होगी जनगणना देश की सबसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक प्रक्रिया है। जिसके माध्यम से सरकार को जनसंख्या, शिक्षा, रोजगार, आवास एवं अन्य सामाजिक-आर्थिक पहलुओं से संबंधित सटीक जानकारी प्राप्त होती है। यह आंकड़े भविष्य की योजनाओं, विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी नीतियों के निर्माण में अत्यंत सहायक होते हैं। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि स्व-गणना के लिए किसी प्रकार के दस्तावेज दिखाने की आवश्यकता नहीं है। यह भी पढ़ें- जनगणना : कल से घर बैठे अपनी पूरी जानकारी भरें ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.