17 अप्रैल को जिला मुख्यालय में धरना देंगे पंचायत सचिव
सीवान, अप्रैल 14 -- दरौंदा। बिहार राज्य पंचायत सचिव संघ के आह्वान पर पंचायत सचिवों का आंदोलन तेज हो गया है। संघ ने आगामी 17 अप्रैल को जिला मुख्यालयों पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। इस दौरान पंचायत सचिव जिलाधिकारी को मांग पत्र सौंपेंगे। पंचायत सचिव 8 अप्रैल से अपनी पांच सूत्री मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। इसके बावजूद पंचायती राज विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। जिससे सचिवों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। सरकार की ओर से सकारात्मक पहल नहीं होने के कारण संघ को आंदोलन को और तेज करने का निर्णय लेना पड़ा है। इसी क्रम में 17 अप्रैल को जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन करते हुए अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की जाएगी। संघ ने सभी पंचायत सचिवों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि को जिला मुख्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.