बोकारो, जुलाई 29 -- बोकारो प्रतिनिधि। बोकारो स्टील राष्ट्रीय मजदूर संघ के यूनियन कार्यालय में मंगलवार को प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक अध्यक्ष विशेश्वर महतो की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का संचालन महामंत्री विनोद कुमार ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत श्रमिक गीत से हुई तथा अतिथियों का अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया। बैठक में भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पवन कुमार, कार्यालय प्रभारी सह एनजेसीएस सदस्य देवेंद्र कुमार पांडेय, केंद्रीय कार्यालय मंत्री बालजी भाई परमार, स्टील फेडरेशन के महामंत्री सह एनजेसीएस सदस्य एवं केंद्रीय ठेका श्रम सलाहकार बोर्ड के सदस्य रंजय कुमार सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पवन कुमार ने नए श्रम कानूनों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कुछ प्रावधानों पर आपत्ति जताई। यह भी पढ़ें- Bokaro News: बी...