17 अगस्त को जॉब कैम्प, 100 पदों पर भर्ती
बिहारशरीफ, अगस्त 12 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिला नियोजनालय की ओर से 17 अगस्त को संयुक्त श्रम भवन में जॉब कैम्प का आयोजन किया जाएगा। इसमें निजी कंपनी द्वारा 100 पदों पर भर्ती ली जाएगी। कंपनी कैमरा असेंबलिंग, एसएनटी ऑपरेटर व टेक्निशियन के पद पर भर्ती लेगी। अभ्यर्थियों की योग्यता 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा या बी-टेक होनी चाहिए। उनकी आयु 18 से 35 साल के बीच होनी चाहिए। नियुक्ति का कार्यस्थल तेलंगाना के हैदराबाद एवं आंध्र प्रदेश के कडप्पा में होगा। महिला एवं पुरुष दोनों अभ्यर्थी इस जॉब कैंप में भाग ले सकते हैं। यह भी पढ़ें- Siwan News जिला स्तरीय नियोजन मेला 14 को, 20 से अधिक कंपनियां लेंगी हिस्सा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.