नई दिल्ली, अक्टूबर 16 -- Surya Gochar 17 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सूर्य गोचर बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। सूर्य साहस, आत्मा, पिता और पराक्रम के कारक माने जाते हैं। पंचांग के अनुसार, 17 अक्टूबर 2026 को सूर्य अपनी नीच राशि तुला में गोचर करने वाले हैं और 16 नवंबर 2026 यानी करीब 30 दिनों तक इसी राशि में गोचर करेंगे। पंडित नरेंद्र उपाध्याय बताते हैं कि तुला राशि में आने से सूर्य नीचस्थ के होंगे यानी इनके शुभ प्रभाव में थोड़ी कमी आ सकती है। तुला राशि में होने से इस समय सूर्य की स्थिति थोड़ी कमजोर या बलहीन हो सकती है। सूर्य का तुला गोचर कुछ राशियों को शुभ फल प्रदान करेगा, जबकि कुछ राशियों को सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। जानें पंडित जी से सूर्य का तुला गोचर किन राशियों के लिए अशुभ साबित हो सकता है। यह भी पढ़ें- अपने नक्षत्र में आक...