सासाराम, सितम्बर 18 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले में गति देने के लिए 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रखंड स्तर पर सोलर सेवा सेतु कैंप लगाए जा रहे हैं। कैंप में उपभोक्ताओं को रूफटॉप सोलर से जुड़ी पूरी जानकारी एक ही जगह उपलब्ध कराई जाएगी। ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन के साथ तकनीकी मार्गदर्शन भी मिलेगा। प्रशासन का लक्ष्य अधिक से अधिक परिवारों को योजना से जोड़ना है। यह भी पढ़ें- कटिहार: आजमनगर में सेवा सेतु कैंप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...